इस दिन पड़ेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन लोगों को रहना होगा सतर्क - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

इस दिन पड़ेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन लोगों को रहना होगा सतर्क

 




26 मई, 2021 को वर्ष का प्रथम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, मगर पूरे भारत में ये ग्रहण नजर नहीं आएगा। पूरे भारत में सूतक काल भी नहीं माना जायेगा। देश के जिन हिस्सों में ग्रहण दिखेगा वहीं पर सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण का असर समस्त राशियों पर पड़ता है। 26 मई को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। हम आपको बताते हैं, किन लोगों को सावधान रहने की जरुरत है…




मेष राशि
साल का पहला ग्रहण में मेष राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। जब चंद्र ग्रहण लगा हो तब वाहन न चलाएं। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ज्यादा से ज्यादा ध्यान करें, कार्यों में विघ्न आ सकता है। चंद्र ग्रहण के समय मंत्र जप करना शुभ माना जाता है। इस दौरान ऊॅं हं हनुमंते नम: का जप करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चंद्र ग्रहण के समय मन को शांत रखने की कोशिश करें। मन शांत रखने के लिए ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें और ग्रहण के समय उनका विशेष ध्यान भी रखें। ग्रहण करें सावधान रहें कार्यों में विघ्न पड़ सकता है। धन- हानि होने की संभावना है। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ज्यादा से ज्यादा ध्यान करें, लाभ मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। वाद- विवाद से दूरी बना लें।
इस दौरान धैर्य से काम लें, कार्यों में विघ्न पड़ सकता है। साथ ही साथ आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। घर में साफ- सफाई रखें और माता लक्ष्मी का ध्यान रखें। मान्यताओं के मुताबिक मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वाद- विवाद से दूर रहें और किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास न करें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में भी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान हनुमान जी का ध्यान करें।